जिल में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत मनाया गया ’’हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा ’हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा 10 दिसम्बर तक होगा आयोजित
(टीकमगढ़) शासन के आदेशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के साथ-साथ टीकमगढ़ जिले में भी जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिये 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2024 तक ’’हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसीक्रम में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती ऋजुता चौहान के मार्गदर्शन में जिल में विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं को जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।
ज्ञातव्य है कि जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिये 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित “हम होंगे कामयाब“ पखबाडा विशेष जागरूकता अभियान हेतु राज्य स्तर से कैलेन्डर तैयार किया गया है, जिसमें प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है। इस कैलेंडर में अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित की जाने वाली अन्य गतिविधियां भी दी गई है। अभियान अंतर्गत 26 नवम्बर को फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिये जेंडर संवेदीकरण, 27 नवम्बर को बाल विवाह निषेध जागरूकता, 28 नवम्बर को सोशल मीडिया अभियान, 29 नवम्बर को घरेलू हिंसा रोकथाम, 30 नवम्बर को कानूनी जागरूकता कार्यशालायें, 2 दिसम्बर को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के संबंध में जागरूकता, 3 दिसम्बर को समुदाय में जेंडर उन्मुखीकरण, 4 दिसम्बर को संस्थागत संबंधों को मजबूत करना, 5 दिसम्बर को सकारात्मक मर्दानगी, पुरूषत्व विषय पर संवेदीकरण, 6 दिसम्बर को आपातकालीन हेल्पलाइन एवं सायबर सुरक्षा जागरूकता, 7 दिसम्बर को कार्यशाला पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, 9 दिसम्बर को सायबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता और 10 दिसम्बर को अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
✍️ (पुष्पेन्द्र यादव)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
