संविधान दिवस पर प्रस्तावना का वाचन कर, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्‍यों की जानकारी दी

(देवास)  मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के प्रांगण में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगणकर्मचारीगणअधिवक्तागणपैरालीगल वालेंटियर्स को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया। इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर मौलिक अधिकार एवं कर्तव्‍यों की जानकारी देते हुए संविधान का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

     इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर सभी को संविधान की प्रस्तावना के उद्देश्य को याद दिलाना है। सभी अपने कर्तव्‍यों का पालन करें तभी उनके अधिकारों की रक्षा हो सकती है।

     कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री दिनेश प्रसाद मिश्रप्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री अशोक कुमार शर्मासचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अभिलाषा एन. मवारद्वितीय जिला न्यायाधीश श्री उमाशंकर अग्रवालअतिरिक्‍त जिला न्यायाधीश श्री आदेश कुमार जैनप्रथम जिला न्यायाधीश श्री मनीष सिंह ठाकुरतृतीय जिला न्यायाधीश श्री राजेन्द्र कुमार पाटीदारचतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री यशपाल सिंहपंचम अपर सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक गौड़अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनुसिंहमुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी डॉ. रविकांत सोलंकीरजिस्ट्रार एवं न्यायाधीश श्री नीलेन्द्र कुमार तिवारीश्रम न्यायाधीश श्री रूपेन्द्र सिंह मडावीन्यायाधीशगण सुश्री रश्मि खुरानाश्री कुंवर युवराज सिंहश्रीमती किरण सिंहश्रीमती रश्मि अभिजीत मरावीश्री सौरभ जैनजिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाललीगल एड डिफेंस काउंसेलअधिवक्तागणकर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें