केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा के इंदौर आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया
श्री नड्डा का उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, श्री शुक्ल, मंत्री श्री सिलावट सहित जनप्रतिनिधिगण ने भी किया स्वागत
(इन्दौर) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगतप्रकाश नड्डा का दौर आगमन हुआ। देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर श्री नड्डा का स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। श्री नड्डा का स्वागत उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेंद्र शुक्ला, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री वी. डी. शर्मा, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, सांसद श्री शंकर ललवानी, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री गोलू शुक्ला, श्री मनोज पटेल सहित श्री चिंटू वर्मा, श्री गौरव रणदिवे एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन ने स्वागत किया।
