पानी रोको अभियान ग्राम पंचायत कैमोरी में जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान कार्य संपन्न

(कटनी)   म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केसवाल एवं ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह के मार्गदर्शन पर रीठी की ग्राम पंचायत कैमोरी में जल संरक्षण के उद्देश्य से ष्पानी रोको अभियानष् के तहत नाले पर ’बोरी बंधान’ का कार्य किया गया। इस अभियान का नेतृत्व ग्राम पंचायत सरपंच श्री आदित्य तिवारी और पंचायत सचिव उदय कुमार यादव ने किया। इस अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के सहयोग से युवा सवेरा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, जल जीवन मिशन के नेशनल मास्टर ट्रेनर गोवर्धन रजक ने श्रमदान करते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को समझाया। उन्होंने सभी सहयोगियों और ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए बताया कि ऐसे प्रयास न केवल जल संकट से राहत दिला सकते हैं बल्कि भविष्य में पीने के पानी की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करेंगे। ग्रामीणों की भूमिका सराहनीयकार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि नाले पर बोरी बंधान के माध्यम से पानी संरक्षित किया जाए। ग्रामीणों को इस कार्य के माध्यम से जल प्रबंधन के अन्य उपायों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें