हम होंगे कामयाब अभियान तहत जागरुकता का संदेश रैली के माध्यम से
(विदिशा)हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अभियान अवधि तक प्रतिदिवस विविध गतिविधियों का आयोजन कर जागरूकता के संदेशों के प्रसारण कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत सिरोंज तहसील की ग्राम पंचायत पथरिया में कन्या भ्रूण हत्या विषय पर रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया गया है तथा गंजबासौदा के त्योंदा सहित अन्य ग्रामों में भी कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीण नागरिकों ने भी सहभागिता की है।
