मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संबल योजना अंतर्गत जिले के 156 हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित की सहायता राशि

(रायसेन) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा  मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना अंतर्गत रायसेन सहित अन्य जिलो के 10,236 श्रमिक परिवारों को ₹225 करोड़ की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले के भी 156 हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल तीन करोड़ 54 लाख रू की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीडियो कॉफ्रेंस कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, श्रम पदाधिकारी श्री जीएस मेहदेले सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें