विशाल जनसभा एवं रैली के साथ राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
(मैहर) जिला मैहर में सनातन चेतना मंच के संयोजन में बांग्लादेश में हिंदू बौद्ध और सिखों पर हो रहे अत्याचार हत्या, महिलाओं से बलात्कार एवं हिंसा के विरोध में बड़ी माई मंदिर स्थल में संत समाज सर्व श्री बड़ा अखाड़ा के महंत श्री सीता बल्लभ शरण जी महराज, छोटे अखाड़ा के महंत गंगा शरण जी महराज, ललितांबा शक्तिपीठ के महंत, मां शारदा के पुजारी दीपक पांडेय जी महराज, बड़ा अखाड़ा के मोहित महराज जी के साथ मैहर के लोकप्रिय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगरपालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, उपाध्यक्ष शीतल नितिन ताम्रकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, जयंती महेश तिवारी, संचालन कर्ता सतीश मिश्रा सहित समस्त भाजपा के जिला, मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सहित सभी पदाधिकारी महामंत्री सदस्य गण सर्व सनातनी हिन्दू समाज के सनातनीअनुयायी, हिन्दू संगठन, बजरंग दल, सनातन हिन्दू धर्म को मानने वाले भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंचासिन समस्त गुरुजनों संतो ने सनातन धर्म की एकता एवं बांग्लादेश में जो हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ घोर अत्याचार हो रहा है उसका विरोध रूपी उद्बोधन प्रदान किया एवं भारत सरकार को इस संदर्भ में अविलंब सार्थक निर्णय लेने हेतु एकजुटता के साथ कलेक्ट्रेट भवन में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर मैडम श्री मति रानी बाटड को सर्व हस्ताक्षर मय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रामनगर, अमरपाटन एवं मैहर के लोग हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम कहती है कि वास्तव में जो यह एकता के साथ सर्व सनातनी संत समाज एवं मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में जो एकता संगठन का सार्थक चक्र चलाया गया उसकी मैहर जिला की सर्व हिन्दू सनातनी समाज हृदय से कोटि कोटि आभार प्रकट करती है कि हमारे हिन्दू सनातनी भाइयों के साथ जो बांग्लादेश में अत्याचार हो रहा है उसकी आवाज को भारत देश के मां शारदे की नगरी मैहर से आवाज उठाई। निश्चित ही हम सभी के संगठन में बल है। यदि चिड़िया एकता कर ले तो शेर की खाल भी खींच सकती है। तख्तियों से संदेश के साथ “””हत्यारी है बांग्लादेश सरकार, धिक्कार है धिक्कार है।””।”””सुनो हिंदुओं की चीख पुकार कार्यवाही करो भारत सरकार””। “”बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान””,।आदि स्लोगनों नारों का संदेश प्रदान करते हुए विरोध प्रकट किया।

इस संदर्भ में रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम एक वीर रस की कविता के लेखन के रूप में कहती है कि ऐ बांग्लादेशियों बर्र के छत्ते में हाथ डालो कोई बात नहीं,घोड़े की पूंछ खींचों कोई बात नहीं, सांप के बिल में हाथ डालो कोई बात नहीं, साड़ की अंगाड़ी खड़े हो जाओ कोई बात नहीं, किंतु ऐ बंगलादेश के मुसलमानों भारत के सोते हुए हिंदू रूपी सिंह को मत जगा नहीं तो तेरा अस्तित्व ही न समाप्त हो जाए तू विश्व पटल के नक्शे से विलुप्त न हो जाए। मेरा एक दोहे के रूप में कहना है कि “””जो तोको कांटा बोए, वाय बोए तू भाला। वो भी साला क्या जानेगा, पड़ा किसी से पाला।।आज की यह अहिंसा रूपी विरोध की सर्व जन समाज की जो बड़ी माई मंदिर से संत महंतों के संबोधन के साथ पैदल होते हुए कलेक्ट्रेट भवन में राष्ट्रपति के नाम जो ज्ञापन सौंपा गया वह सराहनीय है।

इस अवसर पर संत समाज ने कहा कि यदि बांग्लादेश में यह अनैतिक अत्याचार पर विराम नहीं लगता है तो भारत का सर्व संत सनातनी समाज एकजुटता के साथ राष्ट्र व्यापी विरोध प्रकट करेगा इस हेतु भारत सरकार को अविलंब कठोरतम निर्णय लेना होगा। अंत में आए हुए सभी सनातन अनुयायियों का इस शांति पूर्ण रैली के लिए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी ने सभी का आभार प्रकट किया।
✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर
