पचमढ़ी में हिंदू समाज द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित

Advertisement

 (पचमढ़ी) बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आज पचमढ़ी में सकल हिंदू समाज द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नगर के समस्त धर्माचार्य, बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और सकल हिंदू समाज ने एकजुट होकर भाग लिया।

रैली की शुरुआत गायत्री मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जवाहर चौक पर एक जनसभा के साथ संपन्न हुई। जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में श्री नरेंद्र यादव जी, विभाग प्रचारक, नर्मदापुरम उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की और समाज को एकजुट होकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

सभा के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी, पिपरिया को सौंपा गया। ज्ञापन में भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाने की अपील की गई।

इस विरोध प्रदर्शन में नगर के व्यापारियों ने भी समर्थन दिया और अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। यह रैली नगर में सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकता का एक सशक्त उदाहरण बनी।
✍️ (मो. हुसैन)
RPKP INDIA NEWS
  पचमढ़ी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें