आशा पर्यवेक्षक एवं स्वयंसेवियों का पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रशिक्षण हुआ संपन्न
(बल्देवगढ़) जनपद पंचायत बल्देवगढ़ सभागार में आशा पर्यवेक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवियों को 08 दिसम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होने वाले राष्टृीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चो को पोलियो की दो बूंद पिलाने, प्रथम दिवस बूथ व्यवस्थापन, बूथ पर आईईसी प्रदर्शन दूसरे एवं तीसरे दिवस घर-घर भ्रमण कर बच्चों को दवा पिलाने, हाउस मार्किंग करने इत्यादि के संबंध में विस्तार से समझाया गया।

बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अभिषेक सिंह सोलंकी, वीपीएम श्रीमति अनुराधा पोरवाल, बीसीएम श्रीमति पुष्पा द्विवेदी, ब्लाॅक एमएण्डई अयाज इवने रियाज एवं आशा पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ताऐं एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर
