जिसको जहां मिला नेटवर्क उसने वही की हितग्राहियों की ई-केवाईसी
70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों एवं कर्मकारों के बनाएं आयुष्मान कार्ड
(खरगोन) भगवानपुरा में दूरस्थ नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में सचिव, जीआरएस एवं मोबाइलाइजर की टीम पिछले एक माह से पहाड़ों पर, सड़क पर, खेत खलिहान में, घर-घर जाकर, पंचायत में और जहां भी नेटवर्क मिला वही बिछात करते हुए समग्र ई-केवायसी और पेंशन ई-केवायसी का कार्य कर रहे है। अब तक 09 हजार से अधिक समग्र ई-केवाईसी और 160 से पेंशन ई-केवायसी की गई है। आवास योजना के 05 हजार 346 हितग्राहियों के समग्र ई-केवायसी की गई है और 04 हजार 150 आधार सीडिंग का कार्य किया जा चुका है। सचिव, जीआरएस एवं मोबाइलाइजर की टीम लगातार भ्रमण कर इस कार्य में जुटी हुई है। इस कार्य में संलग्न आरडी की टीम की झलकियां ये जानकारी देते हुए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पवन शाह ने बताया कि राज्य शासन एवं जिला कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा तथा सीईओ जिला पंचायत श्री आकाश सिंह के निर्देश के परिपालन में पंचायतों में छोटे-छोटे शिविर लगाकर ग्रामीणजनों की समग्र ई-केवाइसी करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पेंशन सत्यापन का कार्य की किया जा रहा है।
जनपद सीईओ श्री शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के समग्र और आधार सीडिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के एवं कर्मकार मंडल के श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।
