जल संरक्षण के लिए अलोनी नदी के सुमेली घाट में ग्राम वासियों ने किया 80 बोरियों से बोरी बंधान

Advertisement

(कटनी)   मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण जिले में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की समग्र ग्राम की अवधारणा के अनुरूप विकासखंड कटनी के ग्राम सुमेली के अलोनी नदी में नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 1 के सेक्टर प्रभारी मनीष पांडेय के समन्वय से समस्त प्रस्फुटन समितियों व ग्राम पंचायत के सहयोग से 80 बोरियों  का बोरी बंधान बनाया गया।इस कार्य मंे नवांकुर संस्था प्रमुख मनीष पांडेय सीएमसी एलडीपी परामर्शदाता श्री अमित तिवारी  ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्री तेजभान सिंह जी ग्राम  पंचायत के सचिव श्री रमेश राय जी रोजगार सहायक श्री खिलावन पटेल,  ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुमेली के अध्यक्ष नीरज यादव, सदस्य सुरेंद्र सिंह जी, प्रदीप बर्मन जी, दीपक सिंह जी आदि  ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें