होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 78 वाँ स्थापना दिवस हुआ आयोजित

Advertisement

होमगार्ड लाइन बालाघाट में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 78 वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

(बालाघाट)  होमगार्ड लाइन बालाघाट में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 78 वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में सर्वप्रथम श्री अरविंद कुमार डायरेक्टर जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मप्र शासन भोपाल एवं गृह मंत्री अमित शाह के संदेश का वाचन किया गया। वहीं इसके पश्चात वर्षभर होमगार्ड एवं एसडीआरएफ जवानों द्वारा बाढ़ आपदा के दौरान किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती ठाकुर द्वारा आपदा प्रबंधन के उपकरणों का निरीक्षण कर उनके बारे में संक्षिप्त जानकारी ली गई। इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार बिसेन, सूबेदार एम. सेवानिवृत्त, अन्य कार्यालयीन सेवानिवृत्त स्टॉफ एवं सेवामुक्त जवान उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें