जिला जेल उमरिया में हिंदी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर टायपिंग का प्रशिक्षण प्रारंभ

(उमरिया) जेल अधीक्षक डी. के सारस ने बताया की वर्तमान में जिला जेल उमरिया में हिंदी एवं अंग्रेजी कंप्यूटर टायपिंग एवं बेसिक ज्ञान के लिए 2 माह का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। इससे 11 बंदियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने योग्य पाया गया है। उमरिया जिले जॉब पॉइंट एकेडमी कंप्यूटर साइंस स्कूल उमरिया के संचालक मनोज कुमार नापित एवं प्रशिक्षक के सहयोग से प्रारम्भ किया गया है । शुभारंभ के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया के पैरालीगल डिफेन्स काउंसल गजराज सिंह वैश्य एवं साक्षी पटेल तथा संगीत शिक्षिका शिवांगी दि वेदी की उपस्थिथि में बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया । जेल में रहकर इस शिक्षा को प्राप्त करने के लिए बंदियों को अनुशासन में रखकर जेल अधीक्षक डी. के. सारस एवं जेलर / उप अधीक्षक माखन सिंह मार्काे तथा ड्यूटीरत मुख्य प्रहरी व जेल के ड्यूटीरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बंदियों के शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें प्रशिक्षण में सम्मिलित कराया । शिक्षा प्रदान करने का उद्दे श्य यह है की पढ़े लिखे युवक कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर जेल से रिहा होकर वे इसे स्वरोजगार के लिये अपना सके एवं कानूनप्रिय नागरिक बनकर समाज / परिवार रह सके । जेल अधीक्षक द्वारा कंप्यूटर शिक्षा संस्थान के संचालक एवं आगंतुको का आभार प्रदर्शन किया गया ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें