देवास जिले में घर-घर सम्पर्क कर 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड

(देवास)   केन्‍द्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया है। आयुष्मान भारत निरामयम योजना में अब सत्तर वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी नागरिकों को भी प्रतिवर्ष पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिले में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अन्तर्गत सत्तर वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है।

आयुष्मान कार्ड बनाना अब और भी आसान हो गया है। अब लाभार्थी आयुष्मान कार्ड आयुष्मान एप की सहायता से स्वयं बना सकते है। साथ ही गुगल पर https://beneficiary.nha.gov.in/ आयुष्मान पोर्टल में beneficiary ऑप्‍सन में जाकर भी आयुष्मान कार्ड बना सकते है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ता, सीएचओ और आयुष्मान मित्रों के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में निरन्तर आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। नागरिक अधिक जानकारी कि लिए अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के सचिव और ऑगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें