पुलिस की तत्परता से 2 दिवस में 09 वर्ष के अपह्रत बालक को ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द

(कटनी) फरियादिया संध्या कुशवाहा पिता पर्वत सिंह कुशवाहा उम्र 19 साल निवासी टिकरिया स्कूल के पास विवेकानंद वार्ड लखेरा थाना रंगनाथनगर की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि उसका 09 वर्ष का भाई अपने दोस्त को बुक देने को कहकर चला गया है जो वापस घर नही आया जो दिनांक 08/12/24 के शाम 7/00 बजे से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया गया।

पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम को शहर के विभिन्न स्थानो, थाना क्षेत्र एवं जरिये आरएम के सभी जगह अपह्रत बालक के संबध में पूछताछ की गई । कड़ी मशक्कतो के बाद पता चला कि उक्त 09 वर्षीय बालक झासी(उ.प्र.) स्टेशन में है जिसे झांसी उत्तर प्रदेश से दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई ।

उक्त घटना मामले में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक प्रभाकर, महिला आरक्षक आरती सैयाम एंव रुचिका अग्रहरि की सराहनीय भूमिका रही ।

✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
           कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें