मनरेगा योजना में प्रगति लाने जनपद पंचायत बड़वारा में हुई बैठक

Advertisement

जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर कृषि आधारित कार्यों सहित रोजगार की उपलब्धता और अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने हुई चर्चा

(कटनी)   जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर मंगलवार को जनपद पंचायत बड़वारा के सभा कक्ष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी योजना में प्रगति लाने बैठक आयोजित हुई। जनपद पंचायत के बड़वारा सीईओ श्री के.के.पांडेय के निर्देश पर मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह परिहार और सहायक यंत्री आर.बी.सिंह ने मनरेगा योजना के अंतर्गत कृषि आधारित कार्यों पर प्राथमिकता से व्यय करने, श्रमिकों को समयबद्ध भुगतान, लक्ष्य के अनुसार मानव दिवसों में वृद्धि कर रोजगार मूलक कार्यों के माध्यम से रोजगार की पर्याप्त उपलब्धता, मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 तक के अपूर्ण कार्यों को मार्च तक आवश्यक रूप से पूर्ण कराने, राज्य शासन से अनुमत्य कार्यों को ही स्वीकृत करवाए जाने एवं निर्धारित प्रावधानों का पालन करने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। सहायक यंत्री आर.बी.सिंह ने अमृत सरोवर 2 के चयन करने के निर्देश उपयांत्रियों और ग्राम पंचायतों को दिए। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने सबसे कम मानव दिवस वाली ग्राम पंचायतों भदौरा, खिरहनी ,भुडसा, खितौली,करेला और बम्होरी को श्रमिक नियोजन में वृद्धि करने हेतु विशेष प्रयास किए जाने हेतु निर्देशित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें