मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत छपरवाह पार्क में आयोजित हुए शिविर,पात्र हितग्राही को प्रदान किए गए स्वीकृति पत्र
(कटनी) शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत सभी वार्डों में शिविर आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 22 जनवरी बुधवार को रामकृष्ण परमहंस वार्ड एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड का जनकल्याण शिविर छपरवाह पार्क में आयोजित किया गया।शिविर में स्थानीय पार्षद शकुंतला सोनी,अर्चना विनीत जायसवाल की उपस्थिति में पात्रों के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिविर स्थल में ही प्रमाण पत्र वितरित किया गया।ज्ञातव्य हो कि पूरे प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं और लक्ष्य प्रदान की गयी योजनाओं के समस्त पात्र हितग्राहियों को शिविर लगाकर लाभान्वित किया जा रहा है।
23 जनवरी को यहां आयोजित होंगे शिविर
अभियान अन्तर्गत 23 जनवरी गुरुवार को बी.डी अग्रवाल वार्ड एवं महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड के नागरिकों हेतु गणेश चौक स्थित पुरवार स्कूल में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
