निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने कटाये घाट फिल्टर प्लांट में किया ध्वजारोहण
(कटनी) राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर आज नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने फिल्टर प्लांट कटाये घाट में ध्वजारोहण किया,राष्ट्रगान कर सभी ने तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर निगमाध्यक्ष ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभामनाएँ देते हुए कहा कि आज के ही दिन संविधान लागू होने के बाद से हम 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है,उन्होंने भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब को याद कर कहा कि सभी संविधान निर्माताओं को याद करें और उनका सम्मान करें जिन्होंने हमें अधिकारों, कर्तव्यों और स्वतंत्रता की भूमि दी।भारत अपनी न्याय प्रणाली के अंतर्गत सामाजिक सद्भाव ,भाईचारा निभाते हुए सभी क्षेत्र में गुणात्मक वृद्धि करते हुए कठिन परिश्रम से विश्व गुरु बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है।सभी एकता अखंडता को बनाये रखते हुए हमे जो जिम्मेदारी दी गई है,उसका निष्ठा,समर्पित भाव से निर्वहन करें। इस दौरान जिला योजना समिति सदस्य शशिकांत तिवारी,प्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
