मैहर ब्रज विलास पैलेस में संगीत संध्या की धुन रही गुंजायमान

(मैहर) मैहर म्यूजिक अटाला आर्ट सिटी के तहत आयोजित संगीत संध्या ब्रज विलास पैलेस के दरबार हाल में माह की प्रत्येक पहली तारीख के आयोजन के तहत मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी , कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़, विकाश सिंह (एस डी एम), राजमाता किला श्रीमती कवितेश्वरी देवी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, मैहर महाराजा अक्षय राज सिंह जू देव, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी आदि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गरिमा पूर्ण प्रारंभ किया।
तत्पश्चात जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं संचालन कर्ता राजललन मिश्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत भोपाल से प्राचार्य पद पर पदभार ग्रहण करने पहुंची डिप्टी डायरेक्टर संस्कृति विभाग श्रीमती भारती सिंह राजपूत के शास्त्रीय गायन की अनुपम प्रस्तुति संपन्न हुई। द्वितीय प्रस्तुति पुष्पांजलि चौधरी के कत्थक से हुई। इसके पश्चात सुर श्रृंगार वाद्यवृंद रमाकांत त्रिपाठी की निर्देशन में तैयार वाद्यवृंद, राग देश धुन वैष्णवजन के पश्चात अतिथि कलाकार के रूप में कुमारी अनन्या जैन एवं आदिश जैन सितार पर दुगल बंदी में राग यमन अलाप गत तान झाला के साथ धुंन की अनुपम एवं अदुतीय प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा हुई।
तत्पश्चात श्री सत्येंद्र पांडे सतना का शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मानो मन मोह लिया। सितार में संगत कलाकार के रूप में पंडित रोहित तिवारी जी , संगत कार सपना नामदेव रमाकांत त्रिपाठी श्री ऋषभ त्रिपाठी नेमचंद पटेल सुखदेव प्रजापति सुधांशु चौरसिया हंस सोनी शुभम चौरसिया प्रकाश वर्मा नेहा पटेल सविता साकेत अनुराग श्रीवास्तव आदर्श गौतम कार्तिक शुक्ला साथ में अटाला आर्ट की खूबसूरत प्रदर्शनी की शोभा सेमराक स्कूल के बच्चों ने बढ़ाई।
इस अवसर पर जयंत जैन, सतीश मिश्रा, गणेश पांडेय , वीरेंद्र सिंह,अशोक बढ़ोलिया, संत कुमार शुक्ला, उत्तम पांडेय,कुलदीप तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र सिंह (मंजू सर),रामकुमार रजक शनि जायसवाल,अंबुज द्विवेदी,जितेंद्र शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी,अनिल जायसवाल,कमल सर,सपना नामदेव,सुरेश चतुर्वेदी सौरभ चौरसिया,राजेश बढ़ोलिया, पीयूष चतुर्वेदी,अजय मिश्रा,शंकर पुरी माखन अग्रवाल मुनी चौरसिया आयुष मिश्रा,श्रीमती दीप्ति सिंह डायरेक्टर, बृजेश द्विवेदी, जितेश जैन आदिश जैन अनन्या जैन गुणाकार सांवले विजय मिश्रा श्री गिरजा पंडित जी अमन जैन यस जैन श्रीमती स्मिता जैनआदि की गरिमा रूपेण उपस्थिति में सभी कलाकारों का, संगतकारों का, शहर के जनप्रतिनिधियों का आयोजन समिति के समस्त सम्माननीय सदस्यों का, पत्रकार साथियों का एवं यू एस ए से आए विदेशियों का अतिथि देवों भव के परंपरा को निर्वहन करते हुए उनका भी सम्मान श्री फल शाल से किया गया एवं अटाला प्रदर्शनी में शामिल विद्यालय के बच्चों का मां शारदा की चुनरी से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजमाता कवितेश्वरी देवी सिंह जी ने मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी एवं कलेक्टर श्री मति रानी बाटड के समकक्ष एक मांग पत्र का वाचन भी किया। मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी सहित सभी ने अंत समय तक आकर्षक संगीत मय प्रस्तुति का आनंद लिया। समस्त अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किला मैहर की राजमाता एवं महाराजा साहब द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन उत्तम पांडेय ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राजललन मिश्र जयंत जैन ने किया।
✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
जिला ब्यूरो मैहर