कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 11 मार्च को तहसील कार्यालय बड़वारा में करेंगे जनसुनवाई

Advertisement

कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 11 मार्च को तहसील कार्यालय बड़वारा में करेंगे जनसुनवाई

(कटनी) कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव मंगलवार 11 मार्च  को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई के दौरान तहसील कार्यालय बड़वारा में स्वयं मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

      कलेक्टर श्री यादव नें तहसील कार्यालय बड़वारा में मंगलवार 11 मार्च को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

        जन समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की संवेदनशील पहल करते हुए कलेक्टर श्री यादव ने लोगों के पास खुद जाकर उनकी शिकायतों और समस्याओं को जानने- सुनने और निराकरण करने का निर्णय लेकर सुशासन के नजरिए से जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासन की नजीर पेश की है।

कार्यालय कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर करेंगी जनसुनवाई

कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार 11 मार्च को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में अपर कलेक्टर साधना परस्ते सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें