अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेठा सीमेंट वर्क्स द्वारा नारी शक्ति के सम्मान में किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 में मनाया गया सशक्तिकरण महोत्सव, विजयराघवगढ़ क्षेत्र के 55 नारी शक्तियों का हुआ सम्मान
(कैमोर) अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेठा सीमेंट वर्क्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 का आयोजन एक भव्य और प्रेरणादायक उत्सव के रूप में किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप मे उपस्थित हुई कैमोर की नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद विजयराघवगढ़ श्रीमती वसुधा मिश्रा, अध्यक्ष एसीसी लेडीज़ क्लब श्रीमती शैलजा दत्ता, श्रीमती प्राची दीक्षित, श्रीमती सीमा शुक्ला, श्रीमती वार्ष्णेय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैमोर की प्रमुख डाॅ. श्रीमती मोहिता दीक्षित, शासकीय हाई स्कूल खलवारा बाजार की प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव, नगर परिषद कैमोर के वार्ड पार्षद श्रीमती शान्ति यादव, श्रीमती रिचा नवैत, श्रीमती अनीता सेन, श्रीमती विनीता कोल, श्रीमती अनीता, प्राचार्य श्रमधाम कॉलेज कैमोर श्रीमती आशा तिवारी, प्राचार्य पीएम श्री स्कूल खलवारा बाजार श्रीमती अलका श्रीवास्तव, अधिवक्ता श्रीमती वैशाली विनोद, महिला उद्यमी हिना सिद्दीकी, पुलिस आरक्षक (थाना कैमोर) सुश्री प्रिया, सरपंच श्रीमती आरती बर्मन, श्रीमती रजनी गर्ग, श्रीमती अंजलि मिश्रा के साथ 200 से अधिक महिलाएँ व किशोरी बालिकाएं शामिल थी।

एसीसी लिमिटेड, अदाणी सीमेंट के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर (ईस्ट व सेंट्रल) वैभव दीक्षित, चीफ प्लांट मैनेजर कैमोर अतुल दत्ता एवं चीफ प्लांट मैनेजर अमेहटा हितेष गोयल के मार्गदर्शन एवं अदाणी फाउंडेशन की प्रमुख श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वाश के निर्देशन में यह कार्यक्रम सी.एस.आर. दिशा सेंटर में आयोजित किया गया जिसमें अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, बाएफ, इंडिविलेज, नाद गुंजन कला परिषद व अन्य स्थानीय संस्थानों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा संचालित बेकरी उद्यम का भी उद्घाटन किया गया।
एसीसी दिशा सेंटर के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ समस्त अतिथियों को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम में एसीसी सी.एस.आर. प्रमुख श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वास ने सभी महिलाओं एवं ग्रामवासियों के समक्ष एसीसी सी.एस.आर. कार्यक्रमों के बारे मे एक संक्षिप्त प्रस्तुति पेश की। साथ ही महिला दिवस के इतिहास और महत्व को भी बताया व उपस्थित समस्त महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और खुद को सशक्त बनाने का संदेश दिया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ओझपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति से महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता का संदेश दिया गया।

इस आयोजन में विजयराघवगढ़ क्षेत्र के 55 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने साहस, समर्पण और कड़ी मेहनत से समाज में बदलाव लाने का कार्य किया है। यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि यह एक प्रेरणा थी उन महिलाओं के लिए जो अपने सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखती हैं। सम्मान लेने वालो में प्रमुख रूप से समाज में बदलाव की प्रेरणास्रोत महिलाएँ श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, श्रीमती वसुधा मिश्रा, श्रीमती शैलजा दत्ता व अन्य एसीसी लेडीज़ क्लब सदस्य, कैमोर नगर परिषद के समस्त उपस्थित महिला पार्षद, परियोजना क्षेत्र की सभी महिला सरपंच, अदाणी फाउंडेशन के तहत “मेरी संगिनी, मेरी मार्गदर्शिका” कार्यक्रम की संगिनियाॅ जिन्होंने ग्राम स्तर पर लाभार्थियों को सर्वाधिक शासकीय योजनाओं से जोड़ने का काम किया, आत्मनिर्भरता की मिसाल स्व सहायता समूह की नायिकाएँ, रूरल केपीओ की राॅकस्टार्स, कौशल प्रशिक्षण केंद्र के होनहार प्रतिभागी, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य व समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली अग्रणी महिलाएँ, अधिवक्ता, पुलिस, स्वास्थ्य, महिला व बाल विकास विभाग के सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के पदक विजेता एथलीट इत्यादि शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला अतिथियों ने समस्त उपस्थित जनों के साथ अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया व उन्हें प्रोत्साहित किया और खुद को स्वावलंबी बनाने की बात कही।
कार्यक्रम के संचालन कर रही श्रीमती ऐनेट बिश्वास ने कहा, “नारीशक्ति सिर्फ़ एक शब्द नहीं, यह बदलाव की वह ताकत है जो हर चुनौती को अवसर में बदल सकती है। अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य हर महिला को सशक्त बनाना है ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को पूरा कर सकें। जब महिलाएँ आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज प्रगति करता है!” कार्यक्रम को लेकर सभी उपस्थित लोग बेहद प्रेरित और उत्साहित दिखे, यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
