शासकीय तिलक महाविद्यालय में विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजित

(कटनी) – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन कटनी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम. पी. यादव के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वहन यू. के सोनकर न्यायाधीश जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी हरिशंकर शुक्ल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य और अखिल भारतीय उत्थान संगठन कटनी के द्वारा इस संदर्भ में एम ओ यू साइन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष, प्राचार्य एवं समस्त अतिथिजनों के द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसी क्रम में कु. ज्योत्सना सोनी ने मॉ सरस्वती के चरणों में सुमधुर संगीत प्रस्तुत किया। अतिथि स्वागत की श्रृंखला में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन अध्यक्ष हरि शंकर शुक्ल एवं प्राचार्य डॉ. एम. पी. यादव ने माल्यार्पण द्वारा मुख्य अतिथि यू. के. सोनकर न्यायाधीश जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया गया। उद्बोधन कम में न्यायाधीश श्री सोनकर ने उपभोक्ता फोरम से संबंधित नियमों कानूनों को समझाया, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986, 2019 के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता फोरम एक अदालत है उसे पूरा अधिकार है कि त्रुटिपूर्ण सेवा देने पर दुकानदार को दंडित किया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरि शंकर शुक्ल ने उपभोक्ता फोरम के उद्देश्य पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को शीघ्र व सरल तरीके से कम धन खर्च करके न्याय मिल सके-यह इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विस्तार से उपभोक्ता संरक्षण कानून पर विचारों को व्यक्त किया। डॉ. एम. पी. प्रभारी प्राचार्य जी ने उपभोक्ता संरक्षण कानून पर तथ्य परख विचारों को रखते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञान की प्राप्ति होती है। प्रमोद मिश्रा सहायक आपूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ता फोरम से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रस्तुत की। माजिद खॉन नाप तौल निरीक्षक ने दूध और दूध से बनी चीजों में किस प्रकार मिलावट की जाती है उसे कैसे जांचें परखें इस पर विस्तार से जानकारी दी। ब्रजेश विश्वकर्मा एवं के. के. दुबे ने उपभोक्ताओं के हित की बात की तथा रेल विभाग द्वारा किस प्रकार से यात्रियों को सुविधाएँ दी जाती है के बारे में विस्तार से बताया। इस विभाग के द्वारा 10 स्टॉल लगाये गये जिनसे विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त की।
इस कार्यक्रम में श्री एस. एस. परिहार जिला आपूर्ति अधिकारी कटनी, श्री के. एल. पाण्डेय जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, प्रीती सेन जिला अध्यक्ष महिला इकाई, उमा बहरे शहर अध्यक्ष महिला इकाई, श्री एम. पी. उपाध्याय कोषाध्यक्ष, सुशीला राय जिला अध्यक्ष दमोह, महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हेमलता गर्ग, प्रो. जी. एम. मुस्तफा, डॉ. विनय वाजपेयी, डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. व्ही. के. द्विवेदी, लक्ष्मी नायक, डॉ. नाहिद सिददीकी, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी आदि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय उपस्थित रही। विद्यार्थियों ने इस कवर्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा ज्ञान अर्जन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. माधुरी गर्ग प्राध्यापक विभागाध्यक्ष हिन्दी के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्रमोद मिश्रा सहायक आपूर्ति अधिकारी द्वारा किया गया।