भविष्य की दृष्टि से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य का प्लान तैयार करें- मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

Advertisement

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा

(भोपाल) खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भविष्य की दृष्टि से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य करने का प्लान तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्लान तैयार कर कार्यों को स्वीकृत कराया जाये जिससे जल्द से जल्द से कार्य शुरू हो और भविष्य में खिलाड़ियों को इसका लाभ मिले। मंत्री श्री सारंग बुधवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने खेल अधोसंरचना विकास की दृष्टि से सिविल विंग बनाने को भी कहा, जिससे इन्फ्रास्टेक्चर का रख-रखाव हो सके।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें