मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत हुए 2 लाख 45 हजार रुपये

Advertisement

(कटनी) – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 3 गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए 2 लाख 45 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है।

इसमें गांव गुड़ेहा निवासी कुलदीप सिंह पिता कैलाश सिंह की बीमारी के उपचार हेतु 45 हजार रुपये तथा खिरहनी फाटक जीआरपी कॉलोनी निवासी आनंद श्रीवास्तव पिता शिवनंदन के उपचार हेतु 50 हजार रूपये की राशि स्वेच्छानुदान मद से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है।

          इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की अनुशंसा पर विवेकानंद वार्ड निवासी राजेन्द्र सोनी पिता मोती सोनी के गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वेच्छानुदान मद से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें