मुखर्जी अस्पताल राइट टाउन की धांधली के खिलाफ प्रदर्शन, पीड़ित और डॉक्टर एसोसिएशन आमने-सामने
शिवसेना और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी आंदोलन प्रदर्शन को दिया समर्थन
(जबलपुर) जय महाकाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के साथ उनके साथियों ने पी जी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल मुखर्जी अस्पताल राइट टाउन के सामने उनके प्रबंधन एवं डॉ अभिजीत मुखर्जी और डॉ विनोद जैन के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को लेकर प्रदर्शन एवं घेराव किया। उन्होंने अस्पताल पर आरोप लगाया कि उनके बायें पैर में डाली गई टाइटेनियम प्लेट घटिया क्वालिटी की थी जो कि कुछ महीने बाद टूट गई जो कि डॉ अभिजीत मुखर्जी और विनोद जैन द्वारा लापरवाही और षड्यंत्र तथा धोखाधड़ी दर्शाता है।

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बारी ने भी अस्पताल की अनियमितताओं को लेकर कहा कि अस्पताल आवासीय भूमी मद पर संचालित हो रहा है और fire NOC FIRE EXIT इत्यादि की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अस्पताल संचालन मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है, जिसे तत्काल रोका जाए। आक्रोशित महिलाओं पुरुषों ने अस्पताल और डॉक्टरों के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें गहमा-गहमी का माहौल बन गया था जिसमें सैकड़ों डॉक्टर एकट्ठा होकर घंटों आंदोलनकारियों का इंतजार करते रहे जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने वातावरण शांत कराया।

प्रदर्शन के दौरान”पी जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का बहिष्कार करो” बहिष्कार करो, पी जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मान्यता रद्द करो रद्द करो, “स्वास्थ्य विभाग होश में आओ होश में आओ”, (मुखर्जी अस्पताल)पी जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मुर्दाबाद मुर्दाबाद,”कार्रवाई करो कार्रवाई करो” , “पी जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर कार्रवाई करो”, “ईलाज के नाम पर लूटा मारी बंद करो बंद करो”, “दोषी डॉ अभिजीत मुखर्जी और डॉ विनोद जैन पर FIR करो कार्रवाई FIR करो” कार्यकर्ता द्वारा नारेबाजी की गई।

इस प्रदर्शन के कार्यक्रम में कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, शैलेन्द्र बारी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवसेना , श्रीमती राधा तिवारी, नीलू स्वामी, मृगांक शुक्ला, रोशन गौतेल, हिमांशु त्रिपाठी, पप्पू राव,रवीता विश्वकर्मा, सौम्या बर्मन, संतोष मिश्रा, विशाल श्रीवास्तव, आशीष विश्वकर्मा, सोनू सतनामी, शुभांशु त्रिपाठी, राजीव राय, विक्की बैन, प्रमोद तिवारी, ब्रह्मानंद दुबे, राजेश उरिया, मनोज पासवान, श्रीनिवास नायडू ,रोहित बैन, विकास सराठे, सुमित यादव, अंकित मिश्रा, सचिन मिश्रा, नितिन नामदेव,एड भवानी शंकर सतनामी, अभिलाष पराग, नितेश ठाकुर,उपस्थित थे आंदोलन को समर्थन देने आशीष मिश्रा प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
