कलेक्टर के निर्देश पर गौशाला का निरीक्षण
(सागर) कलेक्टर श्री संदीप जी आर के द्वारा विगत दिवस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि गौशालाओं का निरीक्षण कर जिले की मुख्य सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ कर उन्हें सुरक्षित रूप से गौशालाओं में रखा जाए। निर्देशों के अनुपालन में पशुपालन विभाग के जिला नोडल अधिकारी श्री बलराम सिंह ठाकुर ने मनरेगा गोशाला रेवझा का निरीक्षण कर संचालन एवं प्रबंधन की जानकारी ली। बीमारी से बचाव के लिए एम एमडी टीकाकरण करवाने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत ढाना में सड़क पर बैठने वाले पशुओं को अन्य सुरक्षित जगह भेजने एवं जनजारूकता अभियान चलाने के संबंध में संरपंच श्री सुरेन्द्र तिवारी से चर्चा कर पशुओं को व्यवस्थित स्थान पर भेजने एवं एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपसरपंच , पशु चिकित्सक डॉ. अजय यादव , ग्रा, पं, सचिव अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।
