कुंडेश्वर में नदी में पानी के तेज बहाव के कारण टापू में फंसे पलक किन्नर को एसडीआरएफ टीम द्वारा किया गया रेस्क्यू
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में कुंडेश्वर में नदी में पानी के तेज बहाव के कारण टापू में फंसे छतरपुर निवासी 19 बर्षीय पलक किन्नर को जिला सेनानी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
ज्ञातव्य है कि जिले में 24 घंटे से हो रही निरंतर वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं। कुण्डेश्वर स्थित जमड़ार नदी भी उफान पर बह रही है। नदी में पानी के तेज बहाव के कारण छतरपुर निवासी 19 बर्षीय पलक किन्नर टापू में फंस गया। जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ टीम द्वारा युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिये रेस्क्यू प्रारंभ किया। पलक किन्नर को जिला सेनानी के नेतृत्व में एसडीईआरएफ टीम द्वारा सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
