“नशे से दूरी है जरूरी” : कैमोर पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान , ड्राइवरों को दिलाई शपथ
(कैमोर) मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना कैमोर द्वारा एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ट्रक पार्किंग यार्ड लालनगर कैमोर में किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस थाना कैमोर की टीम ने ट्रक चालकों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
निरीक्षक थाना प्रभारी अरविन्द कुमार चौबे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अनिल पांडेय ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया तथा उन्हें नशा न करने व समाज में नशा उन्मूलन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई।
पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों विशेष कर ड्राइवरों को नशे से दूर रहने, नशा करके वाहन न चलाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद, आरक्षक विनोद गायकवाड़ , आरक्षक सौरभ सिंह, आरक्षक लालू यादव, संतोष प्रसाद तिवारी, उमाशंकर मिश्रा, आदित्य विश्वकर्मा, बृजेश द्विवेदी, मिश्रीलाल बर्मन, गीत तिवारी, फिरोज अहमद, राम प्रकाश दुबे, दीपक बर्मन, सहित ट्रक ड्राइवर उपस्थित रहे।
“नशे से दूरी है जरूरी” – यही संदेश है इस मुहिम का। कैमोर पुलिस का यह प्रयास निश्चित ही समाज को एक नई दिशा देगा।
