नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में आवेंदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई जिले के अधिक से अधिक बच्चों को प्रोत्साहित करने प्राचार्य ने अधिकारियों से की भेंट
(सीधी) नवोदय विद्यालय कक्षा 06 में सत्र 2025-26 के एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा के फॉर्मऑन लाइन भरे जा रहे हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा छठी में फार्म बढ़ाने के लिए इस संदर्भ में नवोदय विद्यालय समिति नई दिल्ली राजेश लखानी आई.ए.एस. आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति हेडक्वार्टर दिल्ली के डियो लेटर को कलेक्टर को हस्तांतरित करने तथा आर.के. वर्मा उपयुक्त तथा सहायक आयुक्त दीक्षा ज्योति मिश्रा, लेखराज मीणा एवं डी.के. सिंह क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के डायरेक्शन में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीके त्रिपाठी और जेएनवीएसटी इंचार्ज सुधीर सरोज ने जिला कलेक्टर कार्यालय के अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुमन राज एवं जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह, डी.पी.सी. राजेश कुमार तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर एजुकेशन ओशो उत्सव और ए.पी.सी. सुजीत कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार शुक्ला एडी.पी. सी. से मिलकर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए डियो लैटर जिला कलेक्टर को हस्तांतरित किया गया।
साथ ही हाई स्कूल खैरा ब्लॉक सिहावल सीधी के विद्यालय को भी विजिट किया जिसमें प्राचार्य अनुज कुमार तिवारी और उनके अधीनस्थ कृष्णा कुमार द्विवेदी और अमित सिंह बघेल उनके स्टाफ एवं कक्षा पांचवी और दसवीं के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया।
