कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पलेरा नगर परिषद में जल भराव वाले स्थलों का किया निरीक्षण

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने पिछले 24 घंटे में अत्याधिक बारिश के नगर परिषद पलेरा में जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तत्काल सुरक्षात्मक उपायों के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने नगर परिषद पलेरा में पठेश्वरी तालाब तथा बड़ी माता मंदिर तालाब का निरीक्षण कर ओवर फ्लो वाले स्थल की जानकारी तथा निचले स्थानों पर जल भराव की स्थिति को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर सीएमओ पलेरा सुश्री शिवि उपाध्याय, पूर्व नगर परिषद पलेरा अध्यक्ष श्री सुनील खटीक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें