प्रदेश का पहला जिला दमोह जहां पर जनपद सदस्य के लिए निर्वाचन पेपरलेस पद्धति से हो रहा हैं

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कोचर नई प्रक्रिया अंतर्गत निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन करने में जिला प्रशासन सफल रहेगा प्रत्येक मतदान केंद्र में टीवी स्क्रीन की व्यवस्था रहेगी

(दमोह)  मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में दमोह जिले में पहली बार जनपद सदस्य निर्वाचन पेपरलेस पद्धति से होने जा रहा हैं, यह मतदान बाकी मतदान से भिन्न है, इसके पहले रीवा और बैरसिया में भी पेपरलेस पद्धति से मतदान हुआ हैं लेकिन वहां पर इंटरनेट बेस्ड व्यवस्था के आधार पर मतदान हुआ था, प्रदेश का पहला जिला दमोह जहां पर जनपद सदस्य के लिए निर्वाचन हो रहा हैं और पेपरलेस पद्धति के साथ-साथ बिना इंटरनेट यानी ऑफलाइन पद्धति से पूरा पेपर लेस निर्वाचन संपन्न होने जा रहा हैं। इस आशय की बात आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा अभी तक मतदान केंद्र पर 04 कर्मी हुआ करते थे लेकिन अब नई व्यवस्था से केवल 03 मतदान कर्मियों की आवश्यकता रहेगी। इस अवसर पर उप-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सम्मानीय मीडियाजन मौजूद रहे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने कहा पहले मतदान कर्मियों को सामग्री लेने के लिए सामग्री वितरण केंद्र पर जाना पड़ता था, लेकिन अब सामग्री सेक्टर सुपरवाइजर सामग्री मतदान केंद्र पर ही पहुचाएंगे। सामग्री के साथ बहुत सारे प्रपत्र जो दिए जाते थे अब सारे प्रपत्र लैपटॉप में प्री-फील्ड रहेंगे, वह सॉफ्टवेयर जेनरेटेड होंगे कोई मैन्युअल प्रपत्र नहीं भरना होगा। उन्होंने बताया मतदान 22 जुलाई 2025 को प्रात: 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक सम्पन्न होगा। स्टाँग रूम एवं मतगणना स्थल कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी हटा होगा। मतगणना 26 जुलाई 2025 को प्रात: 08 बजे से प्रारंभ होगी।

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा पहले मतदाता रजिस्टर में अंगूठा या दस्तख्त करते थे अब मतदाताओं के लिए अंगूठा लगाने के लिए अंगूठा डिवाइस और सिग्नेचर के लिए सिग्नेचर पेड पेपर लेस मतदान की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा ईव्हीएम की व्यवस्था यथावत रहेगी, इस चुनाव में व्हीव्हीपीएट की व्यवस्था नहीं होगी, मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री वापसी सेक्टर सुपरवाइजर मतदान केंद्र पर जाएंगे वहीं से सामग्री लेकर आएंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा सबसे महत्वपूर्ण बात अभिलेख का डाटा में यह पता चलता है किसी व्यक्ति को कितने मत दिए गए हैं, वह पहले हाथ से लिखा जाता था लेकिन अब सारे प्रपत्र इलेक्ट्रॉनिकली भरे जाएंगे, ऑटोमेटिक अपने आप जनरेट होंगे, जिससे गलतियों की संभावना बहुत कम हो जाएगी, त्रुटिया नहीं होगी। साथ ही बहुत सुविधा लोगों को हो जाएंगी और बहुत सारी प्रक्रियाओं को कम करके पेपरलेस पद्धति से निर्वाचन करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा इस नई प्रक्रिया अंतर्गत निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन करने में जिला प्रशासन सफल रहेगा। नई व्यवस्था के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारी बहुत उत्साही हैं, उनको नई व्यवस्था में चुनाव कराने मिल रहा हैं इसके लिए आयोग का भी हृदय से आभार कि उन्होंने इस नई प्रक्रिया के लिए दमोह जिले को चुना।

उप-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया प्रत्येक मतदान केंद्र में टीवी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई हैं। मतदाताओं को मतदाता पर्ची ले जाने का प्रावधान हैं, मतदाता पर्ची के सरल क्रमांक को पीठासीन अधिकारी मिलान करेंगे, सामने टीवी स्क्रीन में मतदाता की फोटो सहित अन्य जानकारी रहेगी जिसे निर्वाचन अभिकर्ता भी पहचान सकते हैं, यह वही व्यक्ति है जो वोट देने आया हैं।

सम्मिलित ग्राम पंचायत और मतदान केन्द्र

            उप-निर्वाचन 2025 पूर्वाद्ध जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16-गैसाबाद में सम्मिलित ग्राम पंचायत 03 यथा गैसाबाद, गर्रेह, बलेह में 09 मतदान केंद्रों में इंटीग्रेटेड सिस्टम पेपरलेस प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचन सम्पन्न होगा । ग्राम पंचायत गैसाबाद में मतदान केंद्र 101 माध्यमिक शाला भवन, 102 नवीन प्राथमिक कन्या शाला भवन, 103 हायर सेकेन्डरी भवन पूर्वी भाग, 104 हायर सेकेन्डरी भवन पश्चिमी भाग गैसाबाद निर्धारित किया गया हैं।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत गर्रेह में मतदान केंद्र 105 प्राथमिक शाला भवन गर्रेह एवं 106 प्राथमिक शाला भवन बासन निर्धारित किया गया हैं। साथ ही ग्राम पंचायत बलेह में मतदान केंद्र 136 प्राथमिक शाला भवन बलेह, 137 माध्यमिक शाला भवन बलेह, 138 माध्यमिक शाला भवन अदनवारा निर्धारित किया गया हैं।

मतदान केन्द्रवार मतदाताओं की जानकारी

            जनपद पंचायत हटा के जनपद क्षेत्र क्रमांक-16 के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतो के मतदान केन्द्रवार मतदाताओं की जानकारी 06 मार्च 2025 के अनुसार ग्राम पंचायत गैसाबाद में मतदान केंद्र 101 माध्यमिक शाला भवन में पुरूष 379, महिला 347, कुल 726 मतदाता, मतदान केंद्र 102 नवीन प्राथमिक कन्या शाला भवन गैसाबाद में पुरूष 389, महिला 353 कुल 742 मतदाता, मतदान केंद्र 103 हायर सेकेन्डरी भवन पूर्वी भाग गैसाबाद में पुरूष 341, महिला 327, कुल 668 मतदाता तथा मतदान केंद्र 104 हायर सेकेन्डरी भवन पश्चिमी भवन गैसाबाद में पुरूष 352, महिला 323, कुल 675 मतदाता हैं।

ग्राम पंचायत गर्रेह में मतदान केंद्र 105 प्राथमिक शाला भवन गर्रेह में पुरूष 381, महिला 378, कुल 759 मतदाता तथा मतदान केंद्र 106 प्राथमिक शाला भवन बासन में पुरूष 278, महिला 254, कुल 532 मतदाता हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बलेह में मतदान केंद्र 136 प्राथमिक शाला भवन बलेह में पुरूष 240, महिला 217, कुल 457 मतदाता, मतदान केंद्र 137 माध्यमिक शाला भवन बलेह में पुरूष 231, महिला 212, कुल 443 मतदाता तथा मतदान केंद्र 138 माध्यमिक शाला भवन अदनवारा में पुरूष 327, महिला 292, कुल मतदाता 619 हैं।

ग्राम पंचायत गैसाबाद में पुरूष 1461, महिला 1350, कुल मतदाता 2811 हैं। ग्राम पंचायत गर्रेह में पुरूष 659, महिला 632, कुल 1291 मतदाता तथा ग्राम पंचायत बलेह में पुरूष 798, महिला 721, कुल 1519 मतदाता है। इस प्रकार तीनों ग्राम पंचायत में पुरूष 2918, महिला 2703, कुल 5621 मतदाता है।

सेक्टर सुपरवाईजर एवं प्रबंधन दल

दल के कार्य

            सेक्टर सुपरवाईजर एवं प्रबंधन दल निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों पर समस्त सामग्री को पहुंचाना और मतदान पश्चात उन सामग्रियों को मतदान केन्द्र से प्राप्त कर स्ट्रॉग रूम में जमा कराना। साथ ही मतदान केन्द्रों के लिए इमरजेन्सी रिसपान्स एवं कम्यूनिकेशन टीम तथा रिजर्व संसाधन प्रदायक टीम के रूप में कार्य करेगा।

पूर्व की प्रक्रिया

            पूर्व की प्रक्रिया में मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण केन्द्र पहुँचना होता था। मतदान दल को निर्धारित वाहन से मतदान सामग्री लेकर मतदान केन्द्र जाना होता था। मतदान दल को निर्वाचक नामावली, मतदाता पर्चियाँ, मतदाता रजिस्टर एवं विभिन्न प्रारूप कागज के रूप में प्राप्त होते थे। मतदान दल को समस्त प्रपत्र हाथ से भरने होते थे। अभिलिखित मतों का लेखा (प्रपत्र 15 क) हाथ से तैयार किया जाता था, जिसमें गलतियाँ होने की संभावना होती थी। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों को निर्धारित वाहन से सामग्री वितरण केन्द्र पहुँच कर सामग्री जमा करनी होती थी जिसमें समय लगता था।

वर्तमान प्रकिया

            वर्तमान प्रक्रिया के तहत मतदान कर्मियों को मतदान के एक दिवस पूर्व सीधे मतदान केन्द्र पर पहुँचना है। मतदान दल को सेक्टर पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन दल द्वारा संपूर्ण मतदान सामग्री आरओ से प्राप्त कर मतदान केन्द्र पर प्रदान की जाएगी। नवीन प्रकिया में निर्वाचक नामावली, मतदाता पर्चियाँ, मतदाता रजिस्टर एवं विभिन्न प्रारूप लैपटॉप में इन्सटॉल कर प्रदाय किये जायेंगे। नवीन प्रकिया में स्टेप बाय स्टेप सारे प्रपत्र लैपटॉप पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से भरने की कार्यवाही की जाना है। नवीन प्रकिया में यह प्रपत्र लैपटॉप में आटोमैटिक जनरेट होता है, जिससे संख्यात्मक जानकारी त्रुटि रहित होती है। नवीन प्रक्रिया में समस्त मतदान सामग्री सेकटर पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन दल द्वारा प्राप्त की जाकर आरओ को सौंपी जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें