पीएम श्री कन्या शिक्षा परिसर , बिबडोद पर स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित किया गया

(रतलाम) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है,  इस क्रम में आज शा.पी.एम श्री कन्या शिक्षा परिसर बिंबडोद रतलाम पर शालेय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 440 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. किरण गोस्वामी  आरबीएसके चिकित्सक ,  सेक्टर कनेरी सुपरवाइजर श्री सुरेश पाठक , श्री विनोद गहलोत, गुल्फशा बी सी एच ओ, ए एन एम,  तथा बिबडोद की समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण में छात्राओं की सिकल सेल एनिमिया, हीमोग्लोबिन, तथा अन्य स्वास्थ्य जांच और परीक्षण किया गया तथा एनिमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयरन फोलिक एसिड की गोलिया भी प्रदाय की गई , स्वास्थ्य परीक्षण में अन्य बिमारीयों की, जाँच कर उपचार, दिया गया।  गम्भीर बिमारी से पीड़ित छात्राओं को रेफर किया गया।

सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा उपस्थित स्टॉफ को  बालिकाओं की प्रति मंगलवार के मध्याह्न भोजन पश्चात आयरन की नीली गोलियां खिलाने हेतु बताया गया। तथा स्कूल में ओ आर एस कार्नर बनवाने हेतु समझाइश दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें