अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर किया गया साक्षरता शिविर का आयोजन
(उमरिया) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष उमरिया विवेक कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बी.डी दीक्षित के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय, शासकीय बॉयज विद्यालय पाली,ग्राम पंचायत मुदारिया पंचायत भवन परिसर, शासकीय हाई विद्यालय मुदारिया में अंतराष्ट्रीय न्याय दिवस का औचित्य, मूल अधिकार, मूल कर्तव्य विषय एवं नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं 2015, नालसा एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2015,पास्को एक्ट के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सहायता अधिकारी बी.डी दीक्षित ने बताया कि बच्चों के साथ जाति, रंग, लिंग, भाषा, धर्म अथवा वंश के आधार पर भेद भाव किए बिना बच्चों को स्वस्थ, स्वतन्त्र व गौरवपूर्ण परिस्थिति में उनका शरीरिक, मानसिक, नैतिक, आध्यात्मिक तथा सामाजिक विकास हो इसके लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के आलोक में बच्चों को सही दिशा में चलने के लिए उन्होने महत्वपूर्ण प्रावधानों की चर्चा की आगे उन्होंने कहा कि बचपन जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है यह वह समय है जब मस्तिष्क में परिवार समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने पन की भावना निर्मित होती है। उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर बच्चे अपने जीवन में उन्नति करें प्रगति करे। शिविर में उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताया जिसमें जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, संरक्षण का अधिकार तथा भागीदारी के अधिकार पर चर्चा की गई। पैरालीगल वालंटियर हिमांशु तिवारी ने साइबर लॉ एवं मोबाइल तथा इंटरनेट प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों से बच्चों को अवगत कराया तथा अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहायता अधिकारी बी.डी दीक्षित, विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र मिश्रा, कन्या विद्यालय प्राचार्य रामशरण द्विवेदी, शिक्षिका ममिता बिल्थरे,पैरालीगल वालंटियर हिमांशु तिवारी,विद्यालय विद्यार्थी रश्मि तिवारी, मनीष कुमार मीना, सोनू प्रसाद गौर, आनंद तिवारी,अमित कुमार लोधी, सुश्री श्रद्धा गोस्वामी, आशा चौधरी एवं विद्यालय के लगभग 700 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
