मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत शा. कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

(उमरिया)  नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया-मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत उमरिया पुलिस द्वारा ‘‘नशा से दूरी है जरूरी’’ अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं उन्हें इससे दूर रहने हेतु प्रेरित करना है। मुख्य कार्यक्रम शासकीय कन्या परिसर,उमरिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशे के प्रकार, उसके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित सभी छात्राओं और शिक्षकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। संवाद के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, एसडीओपी डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी के द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा नशे के खिलाफ अभियान में भागीदारी निभाने हेतु अपील की गई। नशा करने वाले व्यक्ति के साथ इसका दुष्प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इस अभियान के दौरान लोगों को नशा छुड़ाने के साथ युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश फंस जाते हैं और फिर उसने नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकते हैं। नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी।नशे से दूरी वाले पोस्टर वितरित किए गए, साथ ही नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। उमरिया पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके और उन्हें एक स्वस्थ, सुरक्षित व सकारात्मक जीवन जीने हेतु प्रेरित किया जा सके।कार्यक्रम का कुशल संचालन लालजी साहू द्वारा किया गया।इसके अतिरिक्त, एनजीओ युवा टीम के संयोजक हिमांशु तिवारी सहित पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने नशा उन्मूलन में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यायल प्रभारी प्राचार्य श्री मनीष पांड्या, शिक्षक लालजी साहू ,नंदलाल साहू, साधना राउत, के पी शुक्ला,राहुल सिंह सहित विद्यालय की 590 छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें