बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिये चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टीकमगढ़ ऊदल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिये जिले में एक जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज कुण्डेश्वर एवं बस स्टेण्ड टीकमगढ़ में बैनर एवं पेम्पलेट, स्टीकर्स के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालय एवं छोटे कस्बों में ट्रेफिक चौराहों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे स्वयं या अपने परिवारों के साथ भिक्षावृत्ति में संलग्न पाये जाते देखे गये हैं जिसके अंतर्गत जिले में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिये जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
