अनाज खरीदी के समय सभी का वीडियो अनिवार्य रूप से बनाएं : कलेक्टर जैन

(हरदा) कलेक्टर जैन व एसपी चौकसे ने खेड़ा में वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने निर्देश दिए कि यदि किसी किसान की उपज अमानक स्तर की है तो उसे तत्काल अवगत कराएं तथा उसका वीडियो अनिवार्य रूप से बनाए एवं रिकॉर्ड में रखें।

मालूम हो कि वेयर हाउस खरीदी मामले में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही थी । उन्होंने वेयरहाउस प्रबंधक को निर्देश दिया कि अनाज खरीदी के समय सभी का वीडियो अनिवार्य रूप से बनाएं।

निरीक्षण के दौरान जिला विपणन अधिकारी योगेश मालवीय, उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे, सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदोरिया, एसडीएम कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
               हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें