नशे से दूरी है ज़रूरी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की मार्मिक अपील : युवा अपने जीवन को नशे से मुक्त रखें
(कैमोर) पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला कटनी में जारी नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक थाना प्रभारी कैमोर अरविंद कुमार चौबे द्वारा कैमोर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पाठक पार्किंग यार्ड एसीसी कैमोर में “नशे से दूरी है ज़रूरी” विषयक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों, सामाजिक प्रभावों एवं इससे होने वाली पीढ़ीगत क्षति पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन को नशे से मुक्त रखें तथा समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।
इस अवसर पर नवज्योति नशा मुक्ति केंद्र, जबलपुर के प्रभारी हेमंत सोलंकी द्वारा नशा न करने पर आधारित एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने सभी उपस्थित नागरिकों को नशा न करने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

इस आयोजन में चीफ प्लांट मैनेजर एसीसी कैमोर अतुल दत्ता, एच आर क्लस्टर हेड दिनेश पाठक, प्रोडक्शन हेड सौरभ दीक्षित, मेंटेनेंस हेड शिव देवांगन, प्रबंधक एवरेस्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड पंकज सिंह , एचआर मैनेजर श्री कांत तिवारी, एसीसी लॉजिस्टिक हेड नरेंद्र सिंह, फैक्ट्री से जुड़े प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी, सम्माननीय जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक , समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
