प्राचार्य ने प्रवेश द्वार पर बैठकर अधीनस्थों की उपस्थिति का लिया जायजा

प्राचार्य द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

(विदिशा) राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा में संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉक्टर बी. डी.अहिरवार ने गत दिवस प्रातः 10 बजे महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। प्राचार्य ने स्वयं मुख्य द्वार पर लगभग एक घंटे बैठकर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजियों का भी निरीक्षण किया, ताकि महाविद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो।

प्राचार्य ने सभी को समय पर शासन के निर्देशानुसार सार्थक ऐप पर उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं से उनकी कक्षाओं के संबंध में बातचीत की गई तथा उन्हें गणवेश में आने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य द्वार पर गार्ड के पास होनेवाली रजिस्टर जिसमें आने-जाने का विवरण होता है, उसका भी निरीक्षण किया गया एवं महाविद्यालय परिवार को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें