विकासखंड परासिया के आदर्श गांव बिजोरी गुमाई में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisement

(छिन्दवाडा) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आव्हान पर जिला कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकर के मार्गदर्शन में विकासखंड परासिया के सेक्टर क्रमांक- 1 आदर्श गांव बिजोरी गुमाई में स्वैच्छिकता के आधार पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगोष्ठी की ग‌ई।

       विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि यह आयोजन से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन कि दिशा में आपके सहयोग से बहुत महत्वपूर्ण है, परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू में कैसे जुड़कर अपनी स्नातक, स्नाकोत्तर शिक्षा पूरी कर सकते हैं, विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद मेंटर श्री शंकरराम प्रजापति ने हरियाली यात्रा में पौधे नवांकुर सखी दीदीयों को वितरित करने से उन्हें कैसे लाभ मिलेगा बताया। हरियाली तीज पर पौधारोपण अवश्य करें और उन पौधों कि रक्षा का दायित्व भी लें, तत्पश्चात ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच श्री सुनील धुर्वे ने समीति प्रस्फुटन योजना के बारे में जानकारी दी, समाजसेवी श्री श्याम मोहबे ने बहुत ही अच्छी पहल बताया एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमरेठ मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रसाद कुमरे का अभिनंदन किया गया।

       मुख्यमंत्री डॉ.यादव कि मंशा है कि हर गांव हरा-भरा हो यह कार्यक्रम स्वैच्छिकता के आधार पर पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है आप सभी जरूर अपने-अपने घरों में पौधारोपण करें और आपके गांव के विकास में मुझसे जो बन पड़े हर संभव प्रयास करूंगा पूरे गांव में कलश यात्रा भ्रमण का पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ जो पूरे गांव में चर्चा का विषय रहा, जिसकी सराहना सभी ने की, आंगनबाड़ी केंद्र में पौधारोपण किया गया आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी नवांकुर सखी दीदीयों को पौधे वितरण किए गए एवं उनकी सुरक्षा की शपथ ग्रहण कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रस्फूटन समिति, स्व-सहायता समूह दींदीयां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, सरपंच, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकास खंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर, परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास, श्री शंकर राम प्रजापति, बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के छात्र/छात्रायें, समाजसेवी, श्री कृष्णा बरकडे, श्री रमेश डेहरिया, श्री रमेश यदुवंशी, श्री सुनील धुर्वे, जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें