डीएफओ श्री हेमंत यादव बने वन सेवा संगठन के सहायक सचिव
(विदिशा) मध्यप्रदेश भोपाल में आज हुए भारतीय वन सेवा संगठन के चुनाव में डीएफओ विदिशा श्री हेमंत यादव को भारतीय वन सेवा संगठन मध्य प्रदेश के सहायक सचिव के रूप में चुना गया है।
इस चुनाव मैं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव के द्वारा संगठन के समस्त पदाधिकारीयो के चुनाव में प्रस्ताव रखे गए थे। जिसमें प्रदेश के समस्त आईएफएस, अधिकारियों के द्वारा अनुमोदन किया गया एवं श्री श्रीवास्तव द्वारा नवीन संगठन के पदाधिकारियों को भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं पिछली कार्यकारिणी के समस्त अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समस्त कार्यवाही भोपाल वन भवन में संपन्न की गई। विदिशा जिले के समस्त कर्मचारियों ने भारतीय वन सेवा संगठन के चुनाव में वन मंडलाधिकारी विदिशा श्री हेमंत यादव को सहायक सचिव के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं।
