मैहर में नागपंचमी के शुभ अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन
(मैहर) शारदा देवी के पावन धाम में नाग पंचमी के अवसर पर आज 4:00 बजे से बजरंग अखाड़ा में विशाल कुश्ती का आयोजन शुरू होगा।
मैहर जिले में स्थित बजरंग अखाड़ा परिवार द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नागपंचमी के पावन अवसर पर पारंपरिक विशाल दंगल का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन कुश्ती प्रेमियों और ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस दंगल में दूर-दूर से नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया, जिसमें पहलवानों के बीच भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेगा। हजारों की संख्या में दर्शक अखाड़े पहुंच कर पहलवानों का उत्साहवर्धन करें। आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से भी उचित प्रबंध किए गए हैं। विजेता और उपविजेता को नगद इनामी राशि भी प्रदान की जाएगी।
बजरंग अखाड़ा परिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना और भारतीय पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिको, सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीण जनता से बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
