राज्यमंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

(सतना) प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 2 अगस्त को प्रातः 10 बजे सतना से मझगवां के लिए प्रस्थान करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री प्रातः 10.30 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां में आयोजित पीएम किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राज्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें