राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन कर की गई शासकीय काम काज की शुरूआत
(टीकमगढ़) मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार संयुक्त कार्यालय परिसर टीकमगढ़ में अगस्त माह के प्रथम कार्य-दिवस पर आज राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया।
अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अगस्त माह के प्रथम कार्य-दिवस पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्र-गान का गायन कर शासकीय काम काज की शुरूआत की गई। सामूहिक गायन में विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
