जिला परिवहन अधिकारी ने दोपहिया वाहन शो-रूमों का किया निरीक्षण

(शहडोल)  जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती अनपा खान ने संभागीय मुख्यालय शहडोल स्थित गुप्ता आटोमोबाइल, हीरो दो पहिया, मनोज आटो मोबाइल टीव्हीएस,विभोर आटोमोबाइल हीरो, एसएस आटोमोबाइल टीव्हीएस सहित अन्य दोपहिया वाहन शोरूमों का निरीक्षण किया तथा शोरूम संचालकों से चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला परिवहन अधिकारी ने सभी ऑटोमोबाइल डीलर्स को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि विक्रय किए जाने वाले प्रत्येक वाहन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से विक्रेता को वाहन सौंपने से पूर्व सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन सड़क पर न उतरें, इसके लिए डीलर्स जिम्मेदार रहेंगे। आगामी अगस्त माह में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले शोरूमों और वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें