जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला चिकित्सालय के नवीन भवन में दिशा सूचक लेबल्स लगाने तथा डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट चस्पा करने तथा डॉक्टरों के कक्ष के बाहर नेम प्लेट लगाने के दिए निर्देश

(अनुपपुर) कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली में  जिला चिकित्सालय अनूपपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. वर्मा, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें