कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Advertisement

(टीकमगढ़)   कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने  जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम. टीकमगढ़ श्री लोकेंद्र सिंह सरल, सिविल सर्जन डॉ.अमित शुक्ला, जिला चिकित्सालय सहायक प्रबंधक डॉ. अंकुर साहू एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने चिकित्सालय के नवीन ट्रामा सेंटर भवन, वार्ड व परिसर का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने नवीन भवन में संचालित एस.एन.सी.यू. वार्ड का निरीक्षण किया एवं नवीन ओ.पी.डी. को शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने व नए चिकित्सा भवन के बीच के परिसर में शेड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अस्पताल परिसर में कचरा प्रबंधन सही तरीके से किया जाए एवं डिलीवरी पश्चात प्रसूताओं को दी जाने वाली सभी सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण रहें।
श्री श्रोत्रिय ने निर्देश दिए कि जनसामान्य की सुविधा के लिए अस्पताल में मुख्य स्थानों पर नोटिस बोर्ड लगवाएं जाएं। उन्होंने नवीन पार्किंग स्थल को पैवर्स लगाकर व्यवस्थित करने एवं जल्द शुरू करने के लिए ई.ई. पी.डब्ल्यू.डी. को निर्देश दिए। साथ ही जिला चिकित्सालय के पीछे स्थित सरकारी आवास के परिसर में उचित जलनिकासी की व्यवस्था हेतु ई.ई.पी.डब्ल्यू.डी. एवं सी.एम.ओ. नगरपालिका को निर्देशित किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें