हाई रिस्क महिलाओं को चिन्हित कर, उपचार और पोर्टल पर एंट्री करें : कलेक्टर

Advertisement

(छतरपुर)  कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता सहित बीएमओ, डॉक्टर, सीडीपीओ उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने ब्लॉकवार समीक्षा करते हुई गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं प्रसव स्थिति की जानकारी और प्रमुख रूप से हाई रिस्क महिलाओं को चिन्हित कर उनका उपचार मैनेजमेंट कर अनमोल और एचएमआईएस पोर्टल में प्रमुखता से दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आशाएं भी एंट्री करें। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राइवेट अस्पतालों में पंजीयन की स्थिति को मॉनिटर करें। उन्होंने अबॉर्शन की भी जानकारी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बड़ामलहरा बीएमओ के अनुपस्थित रहने पर एक दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए।

साथ ही बीएमओ गौरिहार के विरुद्ध अत्यंत खराब प्रदर्शन और बिना जानकारी के उपस्थित रहने पर असंचई प्रभाव से इंक्रीमेंट रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लिंगानुपात और कम वजन के जन्मे बच्चों की समीक्षा करते हुए पोषण स्पोर्ट में सुधार करने एवं बक्सवाहा में लिंगानुपात पर ध्यान देने के सीडीपीओ को निर्देश दिए। साथ ही बीएमओ को

कलेक्टर ने कहा ग्राउंड लेवल पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी मैपिंग करें। उन्होंने बीएमओ को निर्देश दिए कि इन महिलाओं की एचआरपी को कवर करने के लिए इनके परीक्षण की सम्पूर्ण जानकारी को रजिस्टर संधारित करते हुए उल्लेखित करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रग्नेंशी के दौरान हाई रिस्क होने पर महिलाओं को स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के लिए रेफर करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कम वजन के बच्चों की जानकारी मास्टर ट्रेनरों को देते हुए बच्चों की माताओं की स्पेशल काउंसलिंग कराएं।

कलेक्टर ने मैटरनल डेथ की समीक्षा करते हुई पहली डेथ बड़ामलहरा में होने के संबंध में एएनएम को लापरवाही बरतने के संबंध में लिखित जवाब देने के निर्देश दिए। साथ ही दूसरी डेथ बिजावर में एएनएमन का इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बीएमओ को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की हेल्थ संबंधी पूरी देखरेख की जाए। उन्होंने बीडब्ल्यूआर एडमिशन बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कम एडमिशन होने पर बड़ामलहरा बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एक हफ्ते में कार्य में सुधार नहीं होने पर बीएमओ के विरुद्ध कड़ा एक्शन लें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जहां एक से अधिक मेडिकल ऑफिसर है उन्हें रिक्त स्थान पर भेजें। बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को मोबलाइज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जननी एक्सप्रेस, एसएनसीयू, पीआईसीयू, एनआरसी, दस्तक अभियान, सीएम हेल्पलाइन एवं परिवार नियोजन की समीक्षा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें