विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
(हरदा) हर वर्ष एक से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जाता है। विश्व स्तनपान सप्ताह के आयोजन का मूल उद्देश्य स्तनपान को बढ़ावा देना है, जिससे कि शिशुओं को सही पोषण मिल सके और उनका स्वास्थ्य एवं बौद्धिक क्षमता बेहतर हो सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता रैली तथा गृह भेंट के माध्यम से महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में बताया गया। स्तनपान सप्ताह के तहत ग्राम धनपाड़ा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिले के अस्पतालों में एएनसी व ओपीडी में आने वाली गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा वार्ड में भर्ती प्रसूताओं व बच्चों की माताओं को स्तनपान संबंधी समझाईश दी गई।
