प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की मुरैना जिले के 2 लाख 30 हजार 566 किसानों के खाते में 46 करोड़ 11 लाख 32 हजार की राशि की हस्तांतरित
(मुरैना) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की है। जिसमें मुरैना जिले के 2 लाख 30 हजार 566 किसानों के बैंक खाते में 46 करोड़ 11 लाख 32 हजार की राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एनआईसी कक्ष मुरैना में देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर अंकित अस्थाना के मार्गदर्शन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री मेघा तिवारी, एसडीएम मुरैना श्री बी.एस. कुशवाह सहित राजस्व अधिकारी एवं कृषकगण मौजूद थे।
