जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न

Advertisement

(विदिशा)  कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर चैम्बर में आयोजित इस बैठक में समिति के सदस्यगणो के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छात्रावासो में रहने वाले विद्यार्थियों को सेमीनार के माध्यम से आईटीआई और पाॅलिटेक्निक की जानकारी दी जाए खासकर रोजगारमुखी योजनाओं में आईटीआई के माध्यम से स्वंय का रोजगार स्थापित करने और निजी कंपनियों में विभिन्न पदो पर नियुक्ति में होने वाली सहूलियतो से अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आईटीआई में छात्राओं के प्रवेश हेतु महिला एवं बाल विकास के माध्यम से विशेष पहल क्रियान्वित कराते हुए प्रचार-प्रसार पर बल दिया है। उन्होंने जिले में संचालित शासकीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेडो में अब तक प्रवेशित संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए है कि जिले के समस्त हाई स्कूलो में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक आईटीआई की जानकारी पहुंचे इसके लिए स्कूलो में प्रचार-प्रसार पर बल दिया है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत वर्ग विशेष को मुहैया कराई जाने वाले रोजगारो की प्राप्ति के पहले प्रशिक्षित करने पर बल दिया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार ट्रेड के लिए पंजीयन कार्य हेतु निकायो को अधिकृत किया है जबकि मोटर मैकेनिक, आर्मर, लोकस्मिथ, बोट मैकर, फिशिंग नेट मेकर प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत को जबकि सुनार, लोहार के रोजगार से जुडे़ व्यक्तियों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कार्य के लिए ओबीसी विभाग को अधिकृत किया गया है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने उद्योग विभाग को विभिन्न इंडस्ट्रियो में काम करने वाले कारीगरो, मजदूरो को पीएम विश्वकर्मा योजना से जोड़ने के लिए निर्देशित किया है। इसी प्रकार अन्य विभागो के माध्यम से संचालित व क्रियान्वित योजनाएं जो पीएम विश्वकर्मा योजना की गाईड लाइन में सम्मिलित है उन विभागो के अधिकारियों को प्रशिक्षण व पंजीयन के दायित्व सौंपे गए है।

      मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रो से समन्वय स्थापित कर वैकेसियो की जानकारी प्राप्त कर जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार मेलो के माध्यम से आमंत्रित किया जाए ताकि जिले के युवा अधिक से अधिक औद्योगिक क्षेत्रो के विभिन्न पदो हेतु चयन हो सकें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें